नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
February 18, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

अंतरराष्ट्रीय भौतिकी शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा

1 min read

डेस्क समाचार-रफ्तार इंडिया न्यूज भोपाल-
रफ़्तार इंडिया न्यूज-
17/02/2026 मंगलवार-
अंतरराष्ट्रीय भौतिकी शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा

भोपाल/टीकमगढ़। पलेरा(टीकमगढ़)के रहने वाले युवा वैज्ञानिक और अंतरिक्ष शोधकर्ता प्रखर विश्वकर्मा को अमेरिका में आयोजित होने वाले‘ग्लोबल फिजिक्स समिट 2026’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनकी तकनीकी उपलब्धियों और नवाचार को देखते हुए अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी(APS)ने डेनवर में 15 से 20 मार्च तक होने वाले इस सम्मेलन के लिए विशेष निमंत्रण भेजा है। सम्मेलन में दुनिया भर के हजारों वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में सक्रिय प्रखर विश्वकर्मा ने 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन हासिल किए हैं। वे‘एयरो एक्स स्पेस टेक्नोलॉजी’के संस्थापक एवं रिसर्चर हैं। प्रखर द्वारा विकसित‘प्रोजेक्ट राम’(रीलॉन्च ऑटोमैटिक न्यूक्लियर मिसाइल) को उनकी प्रमुख उपलब्धियों में माना जा रहा है। उनके अनुसार यह तकनीक मिशन के बाद सुरक्षित लैंडिंग और पुनः उपयोग की क्षमता पर आधारित है। उनकी रीयूजेबल तकनीक की सराहना देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों में भी की जा चुकी है।

30 देशों के लिए डिजाइन किए रॉकेट व ड्रोन
प्रखर विश्वकर्मा ने बी.टेक की पढ़ाई के दौरान 30 से अधिक देशों की स्पेस और डिफेंस एजेंसियों के लिए रॉकेट, सैटेलाइट और ड्रोन सिस्टम के डिजाइन पर कार्य किया है। इससे पहले जर्मनी में आयोजित इंटरनेशनल स्पेस एक्सपो में भी उनकी परियोजनाओं को पहचान मिल चुकी है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय
प्रखर इसरो के पंजीकृत स्पेस ट्यूटर के रूप में डिजिटल माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चों को खगोल विज्ञान और रॉकेट विज्ञान की शिक्षा दे रहे हैं। वे विज्ञान के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं।
सम्मान और उपलब्धियां
प्रखर विश्वकर्मा को नवाचार के क्षेत्र में योगदान के लिए राज्य स्तर और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।
प्रखर विश्वकर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत को रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक में आत्मनिर्भर बनाना है। उनके अनुसार यह आमंत्रण भारतीय युवाओं की वैज्ञानिक क्षमता का सम्मान है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज भोपाल-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806