नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
February 17, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई,दारोगा की मौत,पांच घायल-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज/गोरखपुर-
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट्स-गुरुचरण प्रजापति गोरखपुर-
17/02/2026 मंगलवार-
श्यामदेउरवा में हादसा दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई,दारोगा की मौत,पांच घायल-

गोरखपुर। महराजगंज से दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की स्कॉर्पियो श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दारोगा संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर पुलिस की टीम एक मामले में दबिश देकर महराजगंज से वापस लौट रही थी भोर के समय श्यामदेउरवा क्षेत्र में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया।

स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। मृतक दारोगा के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
रफ्तार इंडिया न्यूज गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806