60 वर्षों की रेलवे में गौरवपूर्ण सेवा के बाद हुए सेवानिवृत समाजसेवी ओपी प्रजापति-
1 min read
रफ्तार इंडिया न्यूज गोरखपुर/यूपी
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरचरण प्रजापति गोरखपुर-
31/05/2026 Sun ☀️
गोरखपुर रेलवे से 60 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए समाजसेवी ओमप्रकाश प्रजापति-
गोरखपुर। भारतीय रेलवे के गोरखपुर मंडल में लगभग 60 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवाएं देने के बाद क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश प्रजापति सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर परिवार,शुभचिंतकों,सहकर्मियों एवं प्रजापति समाज के लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
ओमप्रकाश प्रजापति ने अपने लंबे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा,ईमानदारी और अनुशासन का परिचय देते हुए रेलवे विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण भावना के कारण वे विभागीय अधिकारियों तथा सहकर्मियों के बीच सदैव सम्मान के पात्र रहे।
रेलवे सेवा के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। प्रजापति समाज के उत्थान,सामाजिक एकता तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि किसी भी सामाजिक समस्या या जरूरत के समय ओमप्रकाश प्रजापति सबसे पहले सहयोग के लिए आगे आते हैं। यही कारण है कि वे क्षेत्र में एक लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश प्रजापति का जीवन कर्म, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपने कार्यकाल में रेलवे की सेवा करते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की और समाज के बीच भी सद्भाव तथा सहयोग की भावना को मजबूत किया।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। वक्ताओं ने कहा कि भले ही वे रेलवे सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हों,लेकिन समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और मार्गदर्शन आगे भी समाज को नई दिशा देता रहेगा।
रफ़्तार इंडिया न्यूज गोरखपुर-
