मुजूरी ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम,दो स्वर्ण पदक जीते
1 min read
-
Se रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति-
मुजूरी ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम,दो स्वर्ण पदक जीते
पनियरा/महराजगंज।
वर्ल्ड वाइड सुपर लीग ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप (10,11 व 12 अप्रैल 2026) में मुजूरी ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र,जिले और देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रतियोगिता में अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनामिका गोंड ने कैडेट आयु वर्ग के पुमसे (Poomsae) स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी तकनीक,संतुलन और प्रस्तुति को निर्णायकों ने खूब सराहा।



वहीं,अकादमी के होनहार खिलाड़ी अनुराग राज गोंड ने जूनियर आयु वर्ग के 63 किलोग्राम भार वर्ग में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। मुकाबलों के दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़े संघर्ष में पराजित कर यह उपलब्धि अर्जित की।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर मुजूरी ताइक्वांडो अकादमी के कोच रामनारायन प्रजापति और क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच,रामनारायन प्रजापति व अभिभावकों और कठोर परिश्रम को दिया है।
इस उपलब्धि से मुजूरी क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और यह साबित हुआ है कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
