सरकारी धन के दुरुपयोग व दबंगई का आरोप,जांच की मांग
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट्स/अधिवक्ता गणेश कुमार-
01/05/2026 Fri
सरकारी धन के दुरुपयोग व दबंगई का आरोप,जांच की मांग
पनियरा/महराजगंज।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनूपपुर में सरकारी धन के दुरुपयोग और दबंगई का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र चन्द्रेश यादव ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।



शिकायत के अनुसार,गांव में पूर्व प्रधान सुरेश यादव द्वारा 90 हजार रुपये का भुगतान किया गया था,जिसके कार्य की जांच के लिए टीम गठित की गई थी। आरोप है कि जांच के दौरान कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाकर जांच प्रभावित करने का प्रयास किया गया। पीड़ित का कहना है कि 30 अप्रैल को गांव में पहुंची टीम के समक्ष ही कुछ दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और मारपीट की कोशिश की।
वहीं दूसरी ओर,एक अन्य शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग कर बारात घर के स्थान पर बिना कार्य के ही भुगतान दिखा दिया गया। मौके पर कोई ठोस निर्माण कार्य नहीं पाया गया, जबकि कागजों में पूरा भुगतान दर्शाया गया है। साथ ही पंचायत भवन परिसर में गेट निर्माण और अन्य कार्यों में भी अनियमितता की बात कही गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ितों ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके और सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।
रफ्तार इंडिया न्यूजमहराजगंज
