रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद सम्मानित किए गए समाजसेवी ओमप्रकाश प्रजापति
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज गोरखपुर-
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति गोरखपुर-
01/06/2026-Mon
60 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद रेलवे से सेवानिवृत्त हुए समाजसेवी ओमप्रकाश प्रजापति-
गोरखपुर। भारतीय रेलवे में लगभग 60 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा देने के बाद समाजसेवी ओमप्रकाश प्रजापति गोरखपुर रेलवे से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में रेल अधिकारियों,कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने भावुक माहौल में उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश प्रजापति ने अपने लंबे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने रेलवे विभाग की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा अपने सरल और मिलनसार व्यवहार से सभी के बीच विशेष पहचान बनाई।
कुम्हार समाज के लिए उन्होंने हर तरह के मदद के लिए रेलवे कर्मचारी रहते हुए भी संगठन की मज़बूती के लिए काम किए।
सेवानिवृत्ति के बाद अपने संबोधन में ओमप्रकाश प्रजापति ने कहा कि रेलवे सेवा से भले ही उनका कार्यकाल पूरा हो गया हो,लेकिन समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा का उनका संकल्प पहले की तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब वे प्रजापति समाज के उत्थान, सामाजिक जागरूकता तथा जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए रेलवे अधिकारियों,सहकर्मियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कई कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं और सभी ने उनके स्वस्थ,सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्ति के साथ ही ओमप्रकाश प्रजापति के कंधों पर सामाजिक दायित्वों की नई जिम्मेदारियां आ गई हैं। क्षेत्र के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव,नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा की भावना से समाज को नई दिशा मिलेगी।
