पनियरा में फलदार पेड़ों की अवैध कटान,वन विभाग के कार्यशैली पर उठे सवाल
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
14/06/26 Sun-
पनियरा में फलदार पेड़ों की अवैध कटान,वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
पनियरा(महराजगंज)।पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर सरकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं,लेकिन इसके बावजूद वन माफिया हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पनियरा क्षेत्र के बाकी रेंज अंतर्गत सतगुरु गांव का है,लजहां बीती रात करीब पांच हरे-भरे आम के पेड़ों की अवैध कटान कर दी गई।


ग्रामीणों के अनुसार रात के अंधेरे में लकड़ी तस्करों ने फलदार आम के पेड़ों को काटकर वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि हाल ही में वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश बहादुर नायक ने क्षेत्र का कार्यभार संभाला है। उनके पदभार ग्रहण करने के कुछ ही समय बाद हुई इस घटना को वन माफियाओं द्वारा विभाग को खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध कटान की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश बहादुर नायक ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कटान बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध कटान रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अब क्षेत्रवासियों की नजर इस बात पर टिकी है कि वन विभाग वन माफियाओं पर कितनी प्रभावी कार्रवाई करता है और क्षेत्र में अवैध कटान पर किस हद तक अंकुश लग पाता है।
फोटो कैप्शन : सतगुरु गांव में अवैध रूप से काटे गए आम के पेड़ों का निरीक्षण करते ग्रामीण।
