नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,दो पक्षों में चली लाठियां

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज-
महराजगंज
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति-महराजगंज

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,दो पक्षों में चली लाठियां,दो गंभीर घायल,तीन गिरफ्तार-
निचलौल(महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम टिकूलहिया में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना में कई लोग घायल हो गए,जबकि एक पक्ष के दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल में भर्ती कराया गया,जहां से गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल भेजा गया।

पैतृक जमीन को लेकर हुआ विवाद-
थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि टिकूलहिया निवासी सतीश मद्धेशिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में सतीश ने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि के एक हिस्से का पूर्व में विक्रय किया जा चुका है,जबकि शेष भूमि पर वह वर्षों से बाउंड्रीवाल,आवास और नल लगाकर कब्जे में हैं। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने,तोड़फोड़ करने और जान से मारने की नीयत से एक राय होकर हमला कर दिया,जिसमें उनके परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आईं।
पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विष्णु प्रजापति पुत्र दल्ली, आदर्श पुत्र विष्णु,आदित्य पुत्र विष्णु,जग्गी देवी पत्नी जनार्दन प्रजापति,शिवम पुत्र जनार्दन तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार-

थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विष्णु प्रजापति,आदर्श और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

सीएचसी निचलौल में उपचार कराते घायल पक्ष के लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806