सर्विलांस सेल ने बरामद किए 105 खोए मोबाइल,स्वामियों को लौटाए
1 min read
रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स-गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
18/06/26Thu
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकी माध्यमों का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रार्थना-पत्रों के आधार पर 105 खोए हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹31 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।


उल्लेखनीय है कि विगत 03 माह में महराजगंज पुलिस द्वारा कुल 307 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹90 लाख) बरामद कर नागरिकों को वापस किए जा चुके हैं। अपना खोया हुआ वापस पाकर लोगों ने महराजगंज पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
