विश्व योग दिवस पर वित्त मंत्री एवं डीएम एसपी ने किया योगाभ्यास-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट-गुरुचरण प्रजापति(जर्नलिस्ट्स-)महराजगंज-
21/06/2026 Sun ☀️ ☀️
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महराजगंज में योगवोत्सव पर केंद्रीय मंत्री,डीएम और एसपी ने किया सामूहिक योगाभ्यास


महराजगंज। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को छत्रपति शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य योगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी,जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आमजन,प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंगलाचरण के साथ हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं,बल्कि मन,शरीर और आत्मा के संतुलन का वैज्ञानिक माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को आज वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है,जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।


जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। जिलाधिकारी ने कहा कि योग मानसिक तनाव को दूर कर कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन,वृक्षासन,पादहस्तासन,वज्रासन, भुजंगासन सहित कपालभाति,अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया। ध्यान एवं शांति पाठ के साथ योग सत्र का समापन हुआ।




गोरखपुर विश्वविद्यालय में योगाभ्यास करते हुए-
कार्यक्रम के अंत में योग एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रशिक्षकों और छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी,एनसीसी कैडेट्स,स्काउट-गाइड,स्कूली छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
