नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

तीन किलो वजनी ज्ञापन लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे किसान, भूमि प्रकरण में कार्रवाई की मांग-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
रिपोर्ट गुरुचरण प्रजापति(जर्नलिस्ट्स)महराजगंज-
22jun 26 सोमवार
तीन किलो वजनी ज्ञापन लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे किसान, भूमि प्रकरण में कार्रवाई की मांग-

महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में किसान जिला मुख्यालय पहुंचे और ग्राम पंचायत तेंदुआरिया में कथित भूमि विवाद एवं किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से शिकायत और धरना-प्रदर्शन के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल सका है।


भाकियू जिला अध्यक्ष रामअशीष के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने तराजू पर लगभग तीन किलो वजनी ज्ञापन रखकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं,जिन पर“डीएम साहब,एक नजर इधर भी,मेरे ज्ञापन का वजन तीन किलो पार हो गया है,फिर भी तेंदुआरिया के किसानों को न्याय नहीं मिला”जैसे नारे लिखे थे।

किसानों का कहना है कि ग्राम तेंदुआरिया में भूमि संबंधी विवाद को लेकर वर्षों से विभिन्न अधिकारियों को कई ज्ञापन दिए गए,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर मामले को लगातार टाला जा रहा है,जिससे प्रभावित किसानों में रोष है।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने भूमि हड़पने के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने, कथित फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी एवं अन्य अभिलेखों की मजिस्ट्रेट स्तर से जांच कराने,विवादित भूमि की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा किसानों को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
भाकियू नेताओं ने कहा कि किसान केवल निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मामले में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है,जिससे किसानों का प्रशासन पर भरोसा कमजोर हो रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806