नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

महराजगंज में रविवार को कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
11/07/26Sut
महराजगंज में रविवार को कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद-

महराजगंज। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय कुमार निषाद रविवार को महराजगंज दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिला पंचायत सभागार में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनाथ निषाद ने बताया कि कैबिनेट मंत्री रविवार सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभागार पहुंचेंगे। बैठक में संगठन विस्तार,पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार,बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा क्षेत्रीय समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806