नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

अग्निवीर में चयनित विद्यार्थियों व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त डॉ.कमलेश कुमार का सम्मान

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
09/07-26 Thu
अग्निवीर में चयनित विद्यार्थियों व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त डॉ.कमलेश कुमार का सम्मान-
पनियरा/महराजगंज। रामरतन महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), रामपुर मंसूरगंज में बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के अग्निवीर पद पर चयनित विद्यार्थियों एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त डॉ.कमलेश कुमार के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


समारोह में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त रोवर डॉ कमलेश कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कमलेश कुमार की उपलब्धियां महाविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

बताया गया कि डॉ कमलेश कुमार को राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित विद्यार्थियों अनुज सिंह,गणेश प्रजापति एवं संतोष सहित अन्य छात्रों को भी सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधक ने कहा कि युवाओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण,कर्मचारी,एनसीसी के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने चयनित अग्निवीर छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806