नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश,5 आरोपी नामजद,एक गिरफ्तार

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
24Jul 26-Fri

महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश-

5 आरोपी नामजद,एक गिरफ्तार,चोरी के जेवर गलाकर बनाई थी सोने की टिकिया-

महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने के आभूषणों को गलाकर बनाई गई लगभग 5.57 ग्राम वजन की पीली धातु की टिकिया,घटना में प्रयुक्त ऑटो,चार मोबाइल फोन तथा ₹12,580 नकद बरामद किया है। मामले में कुल पांच महिलाओं समेत छह आरोपितों को नामजद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस,सर्विलांस टीम,सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरोह तक पहुंची। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को थाना क्षेत्र की एक आभूषण दुकान से सोने के जेवर चोरी होने के मामले की जांच के दौरान इस संगठित गिरोह का खुलासा हुआ।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम-

जांच में सामने आया कि गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंचती थीं। बातचीत और आभूषण देखने के बहाने दुकानदार का ध्यान भटकाकर जेवर चोरी कर लेती थीं। वारदात के बाद सभी सदस्य अलग-अलग निकल जाते थे और एक ही ऑटो से जिले से बाहर चले जाते थे। पहचान छिपाने के लिए चोरी किए गए सोने के आभूषणों को तुरंत गलाकर पीली धातु की टिकिया बना दी जाती थी, जिससे उन्हें आसानी से बेचा जा सके।
ये सामान हुआ बरामद
लगभग 5.57 ग्राम पीली धातु की टिकिया
घटना में प्रयुक्त ऑटो (UP53 LT 7603)
चार मोबाइल फोन
₹12,580 नकद

गिरोह का सरगना पहले भी जा चुका है जेल-

पुलिस के अनुसार गिरोह की मुख्य महिला आरोपी के खिलाफ महाराजगंज और गोरखपुर जनपद में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुकी है। उसके आपराधिक इतिहास के आधार पर अन्य सदस्यों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

जनमानस से पुलिस की अपील-

पुलिस ने सर्राफा व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे,पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें,ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806