पुलिस कार्यवाई,3 गिरफ्तार,चोरी का सामान,अवैध असलहे व नकदी बरामद
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
24/07/26 Fri
शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार-चोरी का सामान,अवैध असलहे व नकदी बरामद।
महराजगंज। पुरन्दरपुर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान,दो अवैध तमंचे,सात कारतूस,दो गैस सिलेंडर,एक एलईडी टीवी,सोने-चांदी के आभूषण,पीतल के बर्तन,एक बाइक तथा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 20,420 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने गोविन्द उर्फ गोभी,दिनेश यादव और सुजीत यादव को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305,331(3),317(2) तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को हरैया रघुवीर गांव निवासी गंगाराम वर्मा के घर का ताला तोड़कर सिलाई मशीन,गैस सिलेंडर,बर्तन,आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपितों की पहचान हुई और गिरफ्तारी के बाद चोरी का माल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित गोविन्द उर्फ गोभी और दिनेश यादव के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
