नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

गोरखपुर SSP का सख्त एक्शन,42 पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज गोरखपुर-
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति गोरखपुर
25/07/26,Sat–

गोरखपुर SSP का सख्त एक्शन-
42 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर-

कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजे गए उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षी व आरक्षी
गोरखपुर। कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और पुलिस व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 42 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार सात उपनिरीक्षकों,एक मुख्य आरक्षी तथा 34 आरक्षियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थलों से हटाकर पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। लाइन हाजिर किए गए उपनिरीक्षकों में विजय प्रताप सिंह(टीपी नगर चौकी),गिरीश मिश्र (विश्वविद्यालय चौकी),शक्ति रंजन(कैंट),अभिषेक कुशवाहा (गुलरिहा),ओम प्रकाश (हरपुर बुदहट),अमित सिंह (कैंपियरगंज) तथा उपेन्द्र कुमार(रामगढ़ताल) शामिल हैं।
इसके अलावा मुख्य आरक्षी राजेश सिंह(गोरखनाथ)को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं कोतवाली,तिवारीपुर, गगहा,शाहपुर,हरपुर बुदहट,कैंपियरगंज,पीपीगंज,झंगहा, गीडा,सहजनवा, लबेलघाट,खोराबार,चिलुआताल,रामगढ़ताल, बड़हलगंज,पिपराइच,उरुवा,गोरखनाथ,राजघाट,कैंट, गुलरिहा,गोला तथा चौरीचौरा थानों में तैनात 34 आरक्षियों को भी तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि ड्यूटी में लापरवाही,अनुशासनहीनता अथवा कार्य में शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का यह कदम फील्ड स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार,जवाबदेही बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806