नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

शहादत दिवस पर साड़ी वितरण में अफरा-तफ़री,कई महिलाएं लौटीं खाली हाथ

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
25Jul26 Sat

शहादत दिवस पर साड़ी वितरण में अव्यवस्था,कई महिलाएं लौटीं खाली हाथ

पनियरा(महराजगंज)। मुजुरी स्थित एक मैरिज हॉल में पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम साड़ी और साइकिल वितरण को लेकर विवादों में आ गया। कार्यक्रम में पनियरा के साथ कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। साड़ी वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि धक्का-मुक्की के बीच जान बचाना मुश्किल हो गया,जबकि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें साड़ी नहीं मिली और खाली हाथ घर लौट गई


स्थानीय लोगों का आरोप है कि श्रद्धांजलि सभा की अपेक्षा साड़ी और साइकिल वितरण पर अधिक जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजेश निषाद पर शहादत दिवस की गरिमा की अनदेखी करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

वहीं,आयोजन की प्रशासनिक अनुमति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का दावा है कि बिना प्रशासनिक स्वीकृति के कार्यक्रम आयोजित किया गया,जबकि मौके पर पनियरा पुलिस भी मौजूद रही। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए बेरोजगारी,पेपर लीक और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806