तेंदुअहिया में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
15अगस्त 26 शनिवार
तेंदुअहिया में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,शिक्षकों व प्रधान ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि-
पनियरा (महराजगंज)। विकास खंड पनियरा के ग्राम सभा तेंदुअहिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद धारिया एवं कम्पोजिट विद्यालय तेंदुअहिया के शिक्षकों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों एवं शिक्षकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी हमें अनगिनत वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से मिली है। देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
ग्राम प्रधान ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास में शिक्षा और संस्कार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। अंत में सभी ने राष्ट्रहित,स्वच्छता और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएं,रसोइयां ग्राम प्रधान,विद्यार्थी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
