मानकों के विपरीत चल रही स्कूल बस एआरटीओ ने की सीज
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट- जर्नलिस्ट गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
मानकों के विपरीत चल रही स्कूल बस एआरटीओ ने की सीज-
नोटिस के बाद भी नहीं कराया फिटनेस,बच्चों की सुरक्षा से हो रहा था खिलवाड़-
पनियरा। डीपीएस एकेडमी पिपरा बक्स कमासिन खुर्द,पनियरा की एक स्कूल बस को एआरटीओ मनोज सिंह ने सोमवार को पनियरा में कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। जांच के दौरान बस निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित मिली। विभाग की ओर से पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद बस का फिटनेस नहीं कराया गया था।
एआरटीओ मनोज सिंह ने बताया कि स्कूली वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में डीपीएस एकेडमी की बस की जांच की गई तो आवश्यक मानकों का पालन नहीं मिला। बस का फिटनेस भी नहीं बना था। इसके बावजूद वाहन का संचालन किए जाने पर उसे सीज कर दिया गया।


अधिकारियों के अनुसार,स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। फिटनेस,परमिट,बीमा और अन्य आवश्यक मानकों की जांच के बाद ही वाहनों का संचालन किया जाना चाहिए। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों और वाहन स्वामियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई से स्कूल वाहन संचालकों में हड़कंप
स्कूल बस के सीज होने की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य स्कूल वाहन संचालकों में भी हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानकों को पूरा किए बिना किसी भी स्कूल बस का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
