नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
September 6, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग,जनहित किसान पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
05/09/2026Sat
जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर चौरसिया ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं संग जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन –

महराजगंज की जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग,जनहित किसान पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं के स्थायी समाधान और क्षेत्र के विकास की मांग को लेकर जनहित किसान पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास की ओर से पांच सितंबर को दिए गए ज्ञापन में युवाओं के रोजगार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा,चीनी मिलों के बकाये गन्ना मूल्य भुगतान,सिंचाई,जलनिकासी और बाढ़ से बचाव समेत कई मुद्दे उठाए गए हैं।


ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद की जनता लंबे समय से विभिन्न मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। औद्योगिक इकाइयों और स्थानीय रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों और प्रदेशों में पलायन करना पड़ता है। पार्टी ने महराजगंज में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार कर नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है।
उच्च शिक्षा और तकनीकी संस्थानों के विस्तार की मांग
पार्टी ने जनपद में उच्च स्तरीय विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान,तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों का विस्तार किए जाने की मांग की है,ताकि विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए गोरखपुर सहित अन्य शहरों में न जाना पड़े।

गड़ौरा चीनी मिल के गन्ना बकाये का भुगतान हो-

ज्ञापन में गड़ौरा चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने की खरीद के बावजूद बकाये का भुगतान लंबित होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी ने मांग की है कि किसानों के बकाये गन्ना मूल्य का तत्काल सत्यापन कराकर शत-प्रतिशत भुगतान कराया जाए। साथ ही भविष्य में भुगतान में देरी न हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
घुघली चीनी मिल फिर संचालित करने की मांग
घुघली चीनी मिल बंद होने से महराजगंज और आसपास के हजारों गन्ना किसानों को अपना गन्ना बेचने के लिए दूर-दराज की चीनी मिलों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे किसानों का परिवहन खर्च भी बढ़ता है। पार्टी ने घुघली चीनी मिल को पुन:चालू कराने अथवा उसी स्थान पर आधुनिक चीनी मिल स्थापित करने की मांग की है।

सिंचाई और कृषि समस्याओं के समाधान पर जोर-

ज्ञापन में किसानों के लिए बंद एवं जाम सिंचाई नालियों की सफाई,नहरों की नियमित मरम्मत तथा खेतों तक पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। किसानों को जल निकासी और फसल संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने पर भी जोर दिया गया।

जलभराव व जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था हो-
महराजगंज नगर,सिसवा बाजार,घुघली,निचलौल,नौतनवा, परतावल एवं पनियरा क्षेत्र के कस्बों और गांवों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का उल्लेख करते हुए पार्टी ने नालियों की सफाई,नए नालों के निर्माण और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की मांग की है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान की मांग-

ज्ञापन में रोहिन,राप्ती,चंदन और नारायणी नदी सहित अन्य जलधाराओं से प्रभावित क्षेत्रों में हर वर्ष आने वाली बाढ़ का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई। संवेदनशील गांवों को चिह्नित कर तटबंधों की मरम्मत एवं मजबूती, जलनिकासी की व्यवस्था और आवश्यक स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा के स्थायी कार्य कराने की मांग की गई है।
पार्टी ने मुख्यमंत्री से जनपद की इन समस्याओं का संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806