व्यापार मंडल के नाम पर ब्लैकमेल और दीवार पर कब्जे का आरोप
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
05/09/26Sat
ठूठीबारी में सुलहनामे के बाद भी नहीं थमा विवाद,महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार-
व्यापार मंडल के नाम पर ब्लैकमेल और दीवार पर कब्जे का आरोप-
महराजगंज/ठूठीबारी। जनपद के सीमावर्ती थाना ठूठीबारी कस्बे से दीवानी विवाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहाँ सुलहनामा हो जाने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीड़ित महिला ने प्रभारी निरीक्षक ठूठीबारी को शिकायती पत्र देकर सुलहनामा का अनुपालन कराने और दबंगई पर रोक लगाने की मांग की है।

प्रतीकात्मक फ़ोटो

क्या है पूरा मामला?….
प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थिनी गुड़िया देवी पत्नी सुनील रौनियार,निवासी कस्बा ठूठीबारी,थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज ने बताया कि उनका और उनके ही पड़ोसी/रिश्तेदार *विपक्षी दिनेश रौनियार पुत्र रामअधीन रौनियार* के बीच मकान की दीवार को लेकर दीवानी विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा था।
इस विवाद को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से दिनांक 11-07-2026 को एक लिखित सुलहनामा* तैयार हुआ था। जिसमें तय शर्तों का पालन दोनों पक्षों को करना था।
सुलहनामे के उल्लंघन का आरोप-
गुड़िया देवी का आरोप है कि सुलहनामा बनने के बावजूद विपक्षी द्वारा उसकी शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है। जब उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय थाना ठूठीबारी पर की, तो विपक्षी ने पुलिस के सामने ही उनके साथ बदतमीजी की और धौंस जमाने लगा।
प्रार्थना पत्र में महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि “उक्त व्यक्ति पद्धरिया के आड़ में तथा व्यापार मंडल के नाम पर आए दिन ब्लैकमेल करता रहता है तथा उसकी दबंग प्रवृत्ति की है,जिससे हम लोगों का जीना दुभर हो गया है।”
दीवार पर जबरन कब्जे का आरोप-
महिला का यह भी आरोप है कि विपक्षी ने उनकी दीवार पर जबरन कब्जा कर लिया है और आए दिन गाली-गलौज व वाद-विवाद करता रहता है। इस कारण उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से काफी परेशान किया जा रहा है।
पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र के साथ *दिनांक 11-07-2026 के सुलहनामे की छायाप्रति संलग्न* की है और प्रभारी निरीक्षक से मांग की है कि सुलहनामे का अक्षरशः अनुपालन कराया जाये,जो कि न्यायसंगत और आवश्यक है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग-
प्रार्थिनी गुड़िया देवी ने दिनांक 02/09/2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र में स्पष्ट मांग की है कि उक्त सुलहनामा दिनांक 11-07-2026 का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये और विपक्षी दिनेश रौनियार के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाये,ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
इस संबंध में थाना प्रभारी ठूठीबारी का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है,मामले की जांच कर सुलहनामे के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
