नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
September 7, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
07/09/26सोमवार
महराजगंज-परसामलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई,न्यायालय के वारंट पर 02 वारंटी गिरफ्तार

महराजगंज,रफ़्तार इंडिया न्यूज़।
अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना परसामलिक पुलिस टीम ने आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को कार्रवाई की। टीम ने ग्राम न्यायालय नौतनवां द्वारा निर्गत वारंट (मु0नं0 109/23,धारा 323/504 भादवि) में वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम।
1.राजेश यादव पुत्र शंकर यादव,उम्र लगभग 38 वर्ष
2.जितेन्द्र यादव पुत्र गुलाब यादव,उम्र लगभग 30 वर्ष
निवासी-सूर्यपुरा टोला सेमरा,थाना परसामलिक,जनपद महराजगंज

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1-उ.नि. शैलेंद्र कुमार
2-का.अंगद सिंह
3-का.विकास यादव

जर्नलिस्ट्स-गुरुचरण प्रजापति,महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806