साइबर फ्रॉड के शिकार,पीड़ित के खाते में 54,740.₹वापस
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
07/09/26सोमवार
महराजगंज-फरेंदा पुलिस व साइबर सेल ने दिलाया न्याय, साइबर फ्रॉड के 54,740 रुपये वापस-
महराजगंज,रफ़्तार इंडिया न्यूज़ डिजिटल चैनल।
जनपद में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस और साइबर सेल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते में 54,740.93 रुपये वापस कराए हैं।
क्या है पूरा मामला।
मामला थाना फरेंदा क्षेत्र के ग्राम डड़वार खुर्द का है। निवासी अभिषेक कुमार पाण्डेय पुत्र स्व.सतीशचन्द्र पाण्डेय के साथ 29 जून 2026 को ऑनलाइन 55,000 रुपये का साइबर फ्रॉड हो गया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना फरेंदा में दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने तत्काल जांच शुरू की।
अथक प्रयास से मिली सफलता।
साइबर सेल टीम के अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को पीड़ित अभिषेक कुमार पाण्डेय के बैंक खाते में धोखाधड़ी की गई कुल धनराशि में से *54,740.93 रुपये सफलतापूर्वक रिफंड* करा दिए गए। अपनी डूबी हुई रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने महराजगंज पुलिस एवं साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम।
1.उ.नि.अतुल कुमार सिंह
2.का.आ.ग्रेड-ए स्वतंत्रवीर रावत
3.का.मनीष कुमार यादव
4.म.का.सोनी पाण्डेय
पुलिस अधीक्षक ने टीम को बधाई देते हुए आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति,महराजगंज।
