महिला थाने में महिला कांस्टेबल की गोली लगने से मौत
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज डेस्क समाचार कौशांबी उप्र.
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति-प्रभारी यूपी.
09/09/26 Wed
महिला थाने में हादसा ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल की गोली लगने से मौत-
कौशांबी।
जनपद के महिला थाने में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहरा ड्यूटी पर तैनात 28 वर्षीय महिला आरक्षी प्रियंका यादव की सरकारी राइफल से गोली लगने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,कल दिनांक 08.09.2026 को महिला थाने पर नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका यादव पहरा ड्यूटी पर तैनात थीं। बताया जा रहा है कि कुर्सी पर बैठते समय अचानक उनकी सरकारी राइफल से गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ीं।
घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कौशांबी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। फील्ड यूनिट व पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन, पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में प्रकरण की विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में राइफल से गोली चली। इस संबंध में एसपी की वीडियो बाइट भी जारी की गई है।
पुलिस का आधिकारिक बयान-
आज दिनांक 08.09.2026 को महिला थाने पर नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका यादव पहरा ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान महिला आरक्षी को सरकारी शस्त्र (राइफल) से गोली लगने पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।”
रफ़्तार इंडिया न्यूज कौशांबी-
