लक्ष्मीपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजपति-महराजगंज-
22/अगस्त-2025-शुक्रवार-
महाराजगंज में भ्रष्टाचार का खुलासा:लक्ष्मीपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच के आदेश-
महाराजगंज,(मामला-21 अगस्त 2025)
जनपद महाराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक से भ्रष्टाचार की बड़ी खबर सामने आई है। ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत (आईएसबी)बृजानंद यादव का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल फुटेज में अधिकारी को खुलेआम 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए साफ देखा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला सिसवनिया विसुन ग्रामसभा का है। आरोप है कि कोटा चयन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। इसी सिलसिले में एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये की मांग की गई। जब उसका नाम कोटे की सूची में नहीं आया तो उसने पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वीडियो सामने आते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में भी अफसर रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे। ग्रामीणों ने एडीओ आईएसबी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उधर,वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है,लेकिन सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी,तब तक इस तरह का भ्रष्टाचार रुकने वाला नहीं है। प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
