नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 27, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

11 मार्च को हुए हत्या का पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने किया खुलासा-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज़ गोरखपुर-
ब्यूरों रिपोर्ट-गोरखपुर-
11 मार्च को हुए हत्या का पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने किया खुलासा-
————————————
विनोद यादव की हत्या का कारण बनी पत्नी चिंता-
— —————————-
ठेले पर लाश को रखकर ठिकाने ले जाते समय पूछताछ करने पर लाश को छोड़कर हो गए थे फरार-
—————–नव————–
गुलरिहा पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से पश्चिम चंपारण से किया गिरफ्तार-
——————————–
गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपए का दिया इनाम-
————————
*गोरखपुर*/गुलरिहा थाना क्षेत्र में विनोद यादव पुत्र स्वर्गीय लालू यादव निवासी भिंडा उर्फ चकदहा की दीवार से सर लड़ा कर गला दबाकर हत्या कर दिया गया था। हत्या कर शव को ठेले पर रखकर ठिकाने लगाने ले जाते समय अर्धनिर्मित सड़क साईंधाम कॉलोनी निवासी अरविंद गुप्ता द्वारा रोका गया पकड़े जाने के डर से अभियुक्गण गिरफ्तारी के डर से ठेला पर ही लाश को छोड़कर फरार हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों का अनुपालन करते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा डॉ अखिलानंद उपाध्याय की देखरेख में गुलरिहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उमेश राय पुत्र स्वर्गीय विमल निवासी बरवा परसौनी थाना इनरवा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार रमेश राम पुत्र बीपत राम निवासी बरवा परसौनी थाना इनरवा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को बहद ग्राम पिपरा थाना सोहदरा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार से क्राइम ब्रांच के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी व पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु प्रभा सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि विनोद यादव की पत्नी चिंता से अभियुक्त गणों से बराबर बातचीत होती थी जो मृतक विनोद यादव को पसंद नहीं था और पत्नी चिंता की विनोद से आए दिन झगड़ा हुआ करता था वह अभियुक्तों को मंजूर नहीं था विनोद व अभियुक्त एक साथ लेबर का काम करते थे हत्या से पूर्व ठेकेदार द्वारा 3500 दिहाड़ी मिलने को लेक उसी समय पत्नी से बात करते विनोद द्वारा देख लेने पर टोका टाकी करने पर अभियुक्त गणों द्वारा विनोद को दीवाल में सर लढ़ा कर गला दबाकर हत्या कर दी दिया गया था लाश को ठिकाने लगाने ले जाते समय देख लेने पर लाश को छोड़कर फरार हो गए थे क्राइम ब्रांच के सहयोग से गुलरिहा पुलिस ने पशमी चंपारण बिहार से गिरफ्तार कर लाया। गिरफ्तार करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा ने 25 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा किया। गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से गुलरिहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे, उपनिरीक्षक अमित राय थाना गुलरिहा उप निरीक्षक अश्विनी कुमार चौबे कांस्टेबल धनेश कुमार कांस्टेबल सुभाष चंद यादव उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम हेड कांस्टेबल राज मंगल सिंह स्वाट टीम हेड कांस्टेबल सनातन सिंह स्वाट टीम उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह एसओजी उप निरीक्षक धीरेंद्र राय सर्विलांस प्रभारी का0 अरुण राय सर्विस लांस सम्लित रहे।
रफ्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806