नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 27, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

खेल स्पर्धा के अंतिम दिन समापन पर बोले देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी युवाओं का विकास चाहती है केंद्र सरकार-

1 min read

महाराजगंज 15 फरवरी-23-बुधवार-

रिपोर्ट-जर्न-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-

महराजगंज-सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर एवं मंच प्रदान करती है और उन्हें खेल को करियर के एक विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करती है। यह क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन,टीम भावना,स्वस्थ प्रतिस्पर्धा,आत्मविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने का भी प्रयास करता है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,सांसद देवरिया डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा के तीसरे व अंतिम दिन के खेल समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि आठ वर्ष पूर्व भारत की स्थिति क्या थी। आठ वर्षों के दौरान भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नए प्रतिमान गढ़े हैं। खेल प्रतिस्पर्धा,जो आज से 8 वर्ष पहले उपेक्षित सी थी। देश के यशस्वी प्रधान मंत्री की सोच थी कि गावो में भी बेहतर प्रतिभाएं है।


उन्हें उचित प्लेटफार्म न मिलने के कारण अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नही कर पाते थे।आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उत्साह बढ़ाने का कार्य किया है जिसके कारण भारत का खिलाड़ी और युवा इस क्षेत्र में भी अब बहुत कुछ नया कर रहा है। सांसद खेल स्पर्धा छिपी प्रतिभाओं मंच दे रही है।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।खेल से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और सहयोग व सपर्पण की भावना पैदा होती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण प्रतिभा को निखार आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे है।



कार्यक्रम को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,सदर विधायक विधायक जयमंगल कन्नौजिया,नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी,पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम मे सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता,प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल,प्रमुख आनंद वर्मा, प्रमुख पनियरा वेद शुक्ला,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,राजेश जायसवाल,सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजेश जायसवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,पूर्व पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष गण,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण क्षेत्रों से आए भारी भीड़ मौजूद रही।मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सेगरवाल,अपर पुलिस अधिकाशकशीष कुमार सिंह जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व किए। इस दौरान जिला संयोजक सांसद खेल स्पर्धा विंध्यवासिनी सिंह,सांसद खेल स्पर्धा के विधान सभा संयोजक राजीव द्विवेदी,निर्णायक मंडल के अखिलेश पाठक,अविनाश चौधरी,अजय श्रीवास्तव,रवि यादव,विवेक यादव, रीतेश केसरवानी राजेश धारिया,विवेक कुशवाहा, शैलेश पटेल, राम बच्चन यादव ने बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजई प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र,मेडल,ट्राफी वितरित किया। सभी प्रतिभागियों को जूते वितरित किए गए। विजई प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806