7 वर्षिय लड़की का रहस्यमयी स्थिति में,नाले में मिला शव.
1 min read![](https://i0.wp.com/www.raftaarindianews.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_2023_1226_204154.jpg?fit=706%2C502&ssl=1)
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
महाराजगंज-पनियरा(बेलटिकरा)
पनियरा में उस समय सनसनी फैल गई जब 7वर्षिय मासूम बच्ची का शव बेलटिकरा के सिवान के नाले से एक 7 वर्षीय लड़की का शव मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
इस संबंध में पनियरा थाना के एस.एच.ओ.ने बताया कि लोगों ने पुलिस को फोन कर बताया था कि नाले में एक शव तैर रहा है। उन्होंने मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा तो उन्होंने नाले से लड़की शव निकलवा कर देखा तो आंख के ऊपर चोट का निशान पाया गया।
उन्होंने बताया कि शव की पहचान प्रिया पुत्री रामचंद्र राजभर बेलटिकरा के रूप में हुआ है-
वही मामले की जानकारियां देते हुए ग्राम प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि एक दिन पहले से लड़की लापता थी काफ़ी खोजबीन के बाद भी नही मिली थी-
आज रविवार को जब खेत के तरफ़ गांव के लोग गए तब नाले में शव को देखकर चिल्लाते हुए मुझे सूचना दिया,
सूचना मिलने के बाद मैं त्तकाल पनियरा पलिस को सूचना दिया, सूचना पाने के बाद मौके पर पनियरा पलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया-
वहीं लड़की के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जता रहे हैं-
पनियरा पुलिस द्वारा बताया गया कि इस मामले की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महाराजगंज-