नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
February 9, 2025

Raftaar India news

No.1 news portal of India

पनियरा में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में 242 जोड़ो की कराई गई शादी–

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
18/01/2025-शनिवार-
पनियरा में 242 जोड़ो की सामुहिक शादी सकुशल हुआ सम्पन्न-

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। इसमें जनपद के कुल 242 जोड़े एक-दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे।
योजना के तहत पनियरा में स्थित एक डिग्री कालेज के प्रांगण में पनियरा,सदर,घुघली,मिठौरा,सिसवा व निचलौल ब्लॉक एवं नगर पालिका सदर,नगर पंचायत पनियरा,परतावल,सिसवा,निचलौल,चौक,घुघली के कुल 242 जोड़े लाभार्थियों का विवाह हुआ।

वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कन्यादान सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ दान है।

भाजपा सरकार गरीब मां-बाप की चिंता को दूर करते हुए सामूहिक विवाह करा रही है। विभागीय अधिकारी अधिक से अधिक संख्या में पात्रों को योजना से लाभान्वित करने का कार्य करें। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन,ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल,नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल,जिला महामंत्री राजेश यादव,जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव,खण्ड विकास अधिकारी अमरनाथ पाण्डेय,श्याम सुंदर तिवारी,चंदन पाण्डेय,आनंद ऋषि राज पटेल,पाण्डेय,रामनयन चौरसिया,अखिलेश शाही,सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806