श्री-श्री नवचण्डी महायज्ञ के आयोजन में 551 कन्याओं कलश यात्रा में हुई सामिल
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरुचरन प्रजापति-महराजगंज-
20/04-2025-रविवार-
जय घोष के साथ निकाली गई कलश यात्रा-
पनियरा-गांगी बाजार।
क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहा में नौ दिवसीय श्री-श्री नवचण्डी महायज्ञ का आयोजन समय माता स्थान परिसर में किया गया है। कलश यात्रा समय माता स्थान परिसर से निकाला गया।
इस दौरान 501 कन्याएं सिर पर कलश धारण किए शामिल हुई।
इसमें भक्ति गीतों की धुनों पर भक्त झूमते रहे और जय घोष से समूचा क्षेत्र गूजता रहा।
कलश यात्रा नरकटहा खास से निकल कर रजही,तरकुलहिया, गड़हिया,नरकटहा खुर्द,बुढेली होते हुए रोहिणी नदी के तट अकटहवा घाट पर गई,जहा मंत्रोच्चारण के साथ कन्याओं ने कलशों में जल भरा और वहा से पुनः यज्ञ स्थल आई।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक ट्रैक्टर ट्राली,डीजे बैंड बाजे,जीप,कार,रथ के साथ श्रद्धालु पैदल भी कलश यात्रा में सम्मिलित हुए।
यज्ञाचार्य धन्नजय बाबा ने कहा कि यज्ञ देवताओं को प्रसन्न करने का एक सरल माध्यम है।
इनके प्रसन्न होने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण भी कम होता है,जिससे मनुष्य को स्वस्थ लाभ होता है।तथा उन्होंने कहा कि नव दिन तक रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का मंचन भी किया जाएगा।
इस दौरान विरेन्द्र सिंह प्रधान,टाईगर यादव,फूलमन,विजय प्रताप सिंह,लालजी,प्रदुम्न सिंह,जोखन गुप्ता,रामनगीना,अनिरुद्ध सिंह रामबक्स,बंशबहादुर,समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-