शादी से पहले प्रेमी संग फरार हुई प्रेमिका
1 min read
शादी से पहले प्रेमिका,प्रेमी संग हुई फ़रार-
लाखों व नगदी व जेवर भी ले उड़ी प्रेमिका।
महराजगंज-निचलौल।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से आज शुक्रवार को हैरान करने वाली खबर प्रकाश में आई है।
यहां पर शादी से पहले एक किशोरी को उसका प्रेमी लेकर लापता हो गया है। पिता का आरोप है कि प्रेमी के साथ जाने वाली किशोरी घर पर रखे नगदी व जेवर भी साथ लेकर चली गई है। इस मामले में मुकामी पुलिस फरार किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित व्यक्ति ने बताया है कि उसकी सोलह वर्षीया लड़की की शादी आगामी एक जून को तय है।
लड़की की शादी के लिए तैयारी भी चल रही थी। इसी बीच 8 मई सुबह में कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल गुलरिया निवासी एक युवक ने लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित व्यक्ति का यह भी आरोप है कि लड़की घर से भागने के दौरान 80000 रूपये व जेवर भी अपने साथ लेकर चली गई है। जिसके चलते वह काफी परेशान है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी बृजेश कुशवाहा निवासी जंगल गुलरिया थाना कोल्हुई के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-