भाजपा कार्यालय घेराव को निकले कांग्रेसी गिरफ्तार,बाद में छोड़े गए
1 min read रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
19/12/2025-शुक्रवार-
भाजपा कार्यालय घेराव को निकले कांग्रेसी गिरफ्तार,बाद में छोड़े गए-
महराजगंज।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।



कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के इशारे पर ईडी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। उनका कहना है कि बिना एफआईआर दाखिल चार्जशीट में कोई ठोस तथ्य नहीं था,जिस पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार्जशीट स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस ने इसे सरकार प्रायोजित और द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सरकार तानाशाही की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।
पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा और पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने ईडी की कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से माफी की मांग की और भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।
कार्यक्रम में सदामोहन उपाध्याय,कपिल देव शुक्ला,विनोद सिंह,सुरेश साहनी,अनवर अली,गोपाल शाही,रमेश श्रीवास्तव,रामनारायण चौरसिया,राजन शुक्ला,राम प्रताप, प्रमोद पांडे,अब्दुल गनी,विजयकांत सिंह,लक्ष्मी यादव, चंद्रजीत भारती,राम नारायण प्रसाद,शिवपूजन,संदीप तिवारी, वंदना,भोलू आनंद कनौजिया,डॉ.इकबाल जमील सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

