नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
February 15, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रे.क्लब चुनाव में ओंकार धर द्विवेदी अध्यक्ष निर्वाचित

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज गोरखपुर
रिपोर्ट-गुरुचरण प्रजापति महराजगंज
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब चुनाव:ओंकार धर द्विवेदी अध्यक्ष निर्वाचित,87% मतदान-

गोरखपुर। गोरखपुर स्थित गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव(2026–27)का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी वागीश चंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में हुए मतदान में कुल 683 मतदाताओं में से 595 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान लगभग 87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय शाम तीन बजे तक चली। भोजन अवकाश के बाद शाम चार बजे से मतगणना प्रारंभ हुई।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में ओंकार धर द्विवेदी ने 199 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुंदन उपाध्याय को 183 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में मनोज यादव को 133,विजय जायसवाल को 73 तथा अतुल मुरारी को 8 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद पर धनेश कुमार निषाद 303 मतों के साथ विजयी रहे। वेद प्रकाश पाठक को 204 और प्रिंस कुमार पाण्डेय को 85 मत मिले।

मंत्री पद पर पंकज श्रीवास्तव 269 मतों के साथ निर्वाचित हुए। अन्य प्रत्याशियों में विनय कुमार सिंह को 116,व्रजेंद्र कुमार सिंह को 95,आशीष भट्ट को 90 तथा हेमंत कुमार तिवारी को 32 मत प्राप्त हुए।

संयुक्त मंत्री पद पर महेंद्र कुमार गौड़(गंवार)ने 314 मत प्राप्त कर जीत हासिल की,जबकि हरेंद्र दुबे को 274 मत मिले। इस पद पर 3 मत अवैध घोषित किए गए।
कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश यादव 246 मतों के साथ विजयी रहे। संजय त्रिपाठी को 174 और सुशील कुमार को 173 मत मिले। इस पद पर 2 मत अवैध पाए गए।
पुस्तकालय मंत्री पद पर संजय कुमार 389 मतों के साथ निर्वाचित हुए। अरविंद कुमार वर्मा को 200 मत प्राप्त हुए।
कार्यकारिणी सदस्य पद पर अजीत सिंह,जितेंद्र कुमार,डॉ. मनोज कुमार मिश्र,नरसिंह प्रजापति,रजनीश कुमार त्रिपाठी, विकास कुमार पाण्डेय,विपिन कुमार पाण्डेय,विनोद प्रदीप अलेक्जेंडर तथा विभव पाठक विजयी घोषित किए गए।
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रेस क्लब परिसर में देर शाम तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806