नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

ऑपरेशन में लापरवाही से युवक की मौत का आरोप,जांच व कार्रवाई की मांग

1 min read

ऑपरेशन में लापरवाही से युवक की मौत का आरोप,जांच व कार्रवाई की मांग
गोरखपुर,04 अप्रैल। पीपीगंज क्षेत्र के एक युवक की ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही से मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि पीपीगंज निवासी अभिषेक मौर्य ने दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा पास की थी। 31 मार्च 2026 को वह अपने पैरों से चलकर गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुआ। आरोप है कि उसी रात डॉक्टर और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया,लेकिन इस दौरान लापरवाही बरती गई। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के समय शरीर के अंदर गॉज पट्टी छोड़ दी गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार,युवक की मौत की जानकारी तत्काल नहीं दी गई और सुबह जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो उसे मृत पाया। यह भी आरोप है कि इलाज के नाम पर पैसे की मांग की जाती रही।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद मरीज से नकद और ऑनलाइन भुगतान लिया गया। इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विधान परिषद सदस्य ने दोषी डॉक्टर और पूरी टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई,अस्पताल को सील करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय व आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित करने की अपील की गई है।
रफ्तार इंडिया न्यूज गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806