सिपाही पर बिना सूचना के घर में घुसकर धमकी देने का आरोप
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
23jun 2026-Tue
महिला ने सिपाही पर बिना सूचना के घर में घुसकर अभद्रता करने व मुकदमा दर्ज करने का लगाई गंभीर आरोप,जांच में जुटी पुलिस-

पुरंदरपुर/महराजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पुरंदरपुर थाने के एक सिपाही पर बिना नोटिस घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने तथा परिवार के लोगों को धमकाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर 20 जून को एक सिपाही उसके ससुराल पहुंचा और परिवार के लोगों से पूछताछ के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने घर के कमरों में जाकर परिजनों से सवाल-जवाब किए तथा उन्हें थाने ले जाने की धमकी दी। इस घटना से परिवार के सदस्य भयभीत हो गए।
महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने यह भी दावा किया है कि घटना से संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है,जिसे जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है।
वहीं,इस मामले में पुरंदरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि यह एक पुराना प्रकरण है,जिसमें पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। उक्त मुकदमे की जांच कारमैनी चौकी इंचार्ज द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना के क्रम में पूछताछ और आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए दिलीप नामक सिपाही मामलों के संबंध में संबंधित पक्ष के घर गया था। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है और मामले की निष्पक्ष विवेचना जारी है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
