नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

झाड़-फूंक,अंधविश्वास-कब्र से निकालकर मृत बच्चे को जिंदा करने का प्रयास,तांत्रिक समेत 12 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-फरेंदा-महराजगंज-
ब्यूरों रिपोर्ट-महराजगंज-
महाराजगंज:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के द्वारा एक 9 वर्षीय मृत बच्चे को जिन्दा करने का दवा किया है। अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर पीड़ित परिजन तांत्रिक के झांसे में आ गए।



एक महिला को निर्वस्त्र कर कब्रिस्तान से शव को निकाल कर घर लाया गया और तत्र मंत्र किया गया। बावजूद भी बच्चा जिन्दा नहीं हुआ। जिससे नाराज परिजनों की तांत्रिक से मारपीट हो गई। वहीं लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
सुत्रों के जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव का है जहां पर एक 9 वर्षीय बच्चे की बुखार से मृत हो गई थी। रीति रिवाज के अनुसार परिजनों ने बच्चे को दफन कर दिया था।
परंतु इसी बीच एक महिला पीड़ित के घर पहुंची और बच्चे को तंत्र-मंत्र में मारने का दावा किया और उनसे पुनः जिंदा करने की बात करने लगी.
पीड़ित उसके चक्कर में आ गए और शव को कब्र से निकाला कर घर ले आए।
फिर घर में लगभग 5 दिन तक तक तंत्र-मंत्र पूजा पाठ की गई उसके बाद भी बच्चा जीवित नहीं हुआ।
मामले की जानकारी पड़ोसियों की लग गई।
नाराज लोगों ने तांत्रिक को नंगा कर जमकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-फरेंदा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806