आज बुद्धवार को फरूखाबाद सहर को मुख्यमंत्री ने दिया196करोड़ रुपए का सौग़ात–
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-फरूखाबाद-यूपी-
ब्यूरों रिपोट-“मो.आरिफ़ हुसैन-
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां 29 दिसंबर को 196 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 65 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। शेष परियोजनाओं का मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण होगा। पंचायती राज,पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों की परियोजनाएं इसमें शामिल हैं।
कमिश्नर,आईजी के निरीक्षण के बाद यहां पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल क्रिश्चियन इंटर कालेज में टेंट, कुर्सियां आदि लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना आने के ठीक पहले मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर यहाँ लोग ढेरों उम्मीदें लगाए हैं। प्रशासन की ओर से जिस तरीके से शिलान्यास और लोकार्पण करने वाली परियोजनाओं की सूची तैयार की है। उससे नहीं लगता कि कोई बड़ी एक परियोजना जिले को मिल सकती है। वैसे लोग यहां पर मड़ैयन घाट पुल कमालगंज, आलू आधारित उद्योग,कताई मिल के पुर्नजीवन की आस लगाए हैं। प्रशासन की ओर से जो सूची तैयार की गई है उसमें 100 ऐसी परियोजनाएं शामिल हैं जिसका मुख्यमंत्री योगी लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत 130.89 करोड़ है। जबकि 65.33 करोड़ की 74 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया मुख्य विकास अधिकारी एम.अरुन्मोली ने बताया कि कुल 174 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो गयाहै यह पूरी परियोजना तक़रीबन 196 करोड़ की हैं।
रफ्तार इंडिया न्यूज़-फरूखाबाद-यूपी