भ्रष्टाचार में लिप्त दो कर्मचारियों को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-
ब्यूरो रिपोर्ट-गोरखपुर-
भ्रष्टाचार में लिप्त दो कर्मचारियों को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार-
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा दिए गये आदेश जीरो ट्रायलेन्स का पालन करते हुए जिलाधिकारी गोरखपुर विजय किरन आनंद ने स्ट्रीक ऑपरेशन व गोपनीय जांच के आधार पर निबंधन कार्यालय व आरटीओ कार्यालय के 12 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी का निर्देश दिया था जिसके क्रम में इंस्पेक्टर कैंट शशि भूषण राय ने निबंधन कार्यालय के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। निबंधन कार्यालय व आरटीओ कार्यालय गोरखपुर में व्याप्त स्टाम्प बिक्री सम्बन्धित फर्जीवाडा व भ्रष्टाचार की जनता द्वारा मिल रही लगातार शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद द्वारा जांचोपरान्त व स्टिंग आपरेशन के आधार पर तहसीलदार सदर गोरखपुर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0 216/22 धारा 419/ 420/ 467/ 468 /471 /384 /120बी /409 भादवि व 7/13/8/9 भ्रष्टाचार ऩिवारण अधिनियम से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तगण विजय मिश्रा पुत्र रविन्द्र मिश्रा निवासी जंगल एकला नं0 02 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर हा0मु0 पी0डब्लू0डी0 बंगला नं0 11बी सिविल लाइन थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष अशोक उपाध्याय पुत्र कैलाश उपाध्याय निवासी ग्राम पोस्ट अण्डिला थाना मईल जनपद देवरिया हा0मु0 पी0डब्लू0डी0 बंगला नं0 11बी सिविल लाइन थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष को गणेश चौराहे के पास सड़क के किनारे से गिरफ्तारी किया गया पुलिस अधीक्षक नगर पूनम कुमार ने पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि निबन्धन कार्यालय गोरखपुर में भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है ।उक्त अभियान व जनता द्वारा मिल रही लगातार शिकायतों के क्रम में निबन्धन कार्यालय गोरखपुर मे चल रहे स्टाम्प बिक्री सम्बन्धित फर्जीवाड़ा के सम्बन्ध में थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर पर जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश के क्रम में जांच व स्टिंग आपरेशन के आधार पर तहसीलदार सदर गोरखपुर द्वारा दिनांक 10.04.2022 को मु0अ0सं0 216/22 धारा 419/ 420/ 467/ 468 /471 /384 /120बी /409 भादवि व 7/13/8/9 भ्रष्टाचार ऩिवारण अधिनियम पंजीकृत कराया गया । उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये उच्चाधिकारीगणों के आदेश के क्रम में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा गणेश चौराहे के पास से निबन्धन कार्यालय गोरखपुर में स्टाम्प बिक्री सम्बन्धी भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अभियुक्तगण विजय मिश्रा पुत्र रविन्द्र मिश्रा निवासी जंगल एकला नं0 02 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर हा0मु0 पी0डब्लू0डी0 बंगला नं011बी सिविल लाइन थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर अशोक उपाध्याय पुत्र कैलाश उपाध्याय निवासी ग्राम पोस्ट अण्डिला थाना मईल जनपद देवरिया हा0मु0 पी0डब्लू0डी0 बंगला नं0 11बी सिविल लाइन थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह क्षेत्राधिकारी कैंट श्यामदेव भी रहे मौजूद।
रफ्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-