पनियरा में अब सभी व्यापारियों के लिए बना उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,व्यापारीयों के खिले चेहरे
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़ महाराजगंज
नगर पंचायत पनियरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई पनियरा का गठन हुआ जिसमे सैकड़ों छोटे बड़े व्यापारीयों ने भाग लिया
अपको बता दे पनियरा नगर पंचायत में व्यापारियों की समस्या का समाधान के लिए कोई भी संगठन काम नही कर रहा था जिससे व्यापारीयों का अक्सर शोषण हो रहा था लेकिन पनियरा में इस नए व्यापार मंडल से छोटे बड़े व्यापारियों के समस्या का समाधान के लिए यह व्यापार मंडल काम करेगा
आज दिनांक 28 अगस्त 2022 को नगर पंचायत पनियरा के स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में नगर के सैकड़ों की तादाद में एकत्र व्यापारियों ने खुली बैठक करके व्यापार मंडल का गठन कराया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई पनियरा का गठन व्यापारियों के बीच हर्षोल्लास और चर्चा का विषय रहा। व्यापारियों ने दोनों हाथ उठाकर सबसे पहले राजेश्वर मद्धेशिया जी को व्यापारी समाज का अध्यक्ष बनाया।
तथा तमाम छोटे बड़े व्यापारियों को संगठन का सदस्यता दिलाया गया
इस व्यापर मंडल के सभी पदाधिकारी का नाम और पद नीचे है नगर पंचायत पनियरा के व्यापारी किसी भी समस्या को लेकर इन पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विधिक सलाहकार दिलीप वर्मा जी और रामकिशुन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष– धर्मेंद्र मौर्य और राजू यादव ।उपाध्यक्ष– उमेश चंद्र चौरसिया, विनोद यादव, धर्मेंद्र जायसवाल, संदीप जायसवाल, विजय हरि ओम, सूरज वर्मा, वीरेंद्र सिंह
वरिष्ठ महामंत्री- उपेंद्र गुप्ता और महामंत्री -धर्मेंद्र चौरसिया के साथ कोषाध्यक्ष — अजय वर्मा
नगर प्रवक्ता- सत्य प्रकाश मिश्र जी, नगर मंत्री- संजय चौरसिया, रामू जायसवाल, बच्चू लाल, अशोक मद्धेशिया चुने गए। संगठन मंत्री- फिरोज खान ,जयहिंद शर्मा, तौहीद खान और संयुक्त मंत्री- जितेंद्र गुप्ता, कृष्णा यादव,जयप्रकाश कानदू चुनें गए I मीडिया प्रभारी- संदीप जायसवाल एवं अनूप मद्धेशिया और संरक्षक में– नगर के वरिष्ठ व्यवसाई रामसमुझ मद्धेशिया, प्रेम शर्मा, जितेंद्र जायसवाल, वीर बहादुर वर्मा,अच्छेलाल मद्धेशिया, और मौर्या बुक पैलेस, दीपक मद्धेशिया का चुनाव किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री राधेश्याम वर्मा, कृष्ण मोहन वर्मा, संतोष मद्धेशिया, प्रेम प्रकाश मद्धेशिया, विजय प्रताप सिंह,अरविंद जायसवाल सहित नगर के सैकड़ों व्यापारी गण उपस्थित रहे।