आयुष मंत्री दयालु मिश्रा के महराजगंज प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत-
1 min read
महराजगंज 7 फरवरी-23-
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-चैनल-भरोसे का प्रतीक-
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
महराजगंज-आयुष मंत्री,स्वतंत्र प्रभार,एवं जिले के प्रभारी दयाशंकर मिश्रा दयालु ने जिला पंचायत के स्वर्गीय प्रदीप चौधरी स्मृति सभागार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित-
चारो तरफ भारतीय जनता पार्टी का पर्चम लहरा रहा है। यह समय स्वर्णिम समय है। अभी 1 फरवरी को देश के वित्त मंत्री जिन्होंने बजट पेश किया उनके साथ इस जनपद के 6 बार के सांसद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भी सभी देशवासियों ने देखा यह गौरव के क्षण थे।
केंद्र की सरकार पिछड़ों वंचितों के हितों को ध्यान में रख कर बजट पेश किया,वही 7 लाख तक की आय वाले माध्यम वर्ग को भी राहत देने का कार्य किया।
महिलाओ बच्चो का भी विशेष ध्यान रखा गया है बजट में 700 एकलव्य विद्यालय भारत सरकार देने जा रही है।
157 मेडिकल कॉलेज के सापेक्ष 157 नर्सिंग कॉलेज की स्थापना करने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा रखा गया है-
उक्त बातें उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री,स्वतंत्र प्रभार,एवं जिले के प्रभारी दयाशंकर मिश्रा दयालु ने जिला पंचायत के स्वर्गीय प्रदीप चौधरी स्मृति सभागार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि एक करोड़ किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रशिक्षित करने जा रही है केंद्र सरकार ने योग को दुनिया में पुनःस्थापित किया और
पूरी दुनिया ने योग दिवस मानना सुरु कर दिया
चारो तरफ सड़को का जाल बिछ रहा है। पहले दो एयरपोर्ट हुआ करते थे वर्तमान में 5 एयरपोर्ट तैयार हो रहे हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना काल में जब पूरी दुनिया कैद हो गई। तमाम लोग काल के गाल में समा गए,135 करोड़ वाले हमे देश में यशस्वी प्रधानमंत्री जी के कारण महामारी से बड़ा नुकसान नहीं हुआ और देश में टीका बना कर निशुल्क टीका लगाने का कार्य किया। ऐतिहासिक बजट केंद्र की मोदी सरकार ने प्रस्तुत किया। विदेशों से कटोरा लेकर मांगने वाला भारत आज भारत दुनिया को राह दिखाने वाला भारत बन चुका है।
रुस यूक्रेन युद्ध तथा अन्य कारणों से दुनिया आर्थिक मंदी का सामना कर रही है तो हमारा देश अपने संसाधनों और किसानों के दाम पर दुनिया को बाट रहा है। बहुत जल्द ही भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है-
भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया जबकि संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया-
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,विधायक सादर जय मंगल कन्नौजिया,विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला,पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजेश जायसवाल,प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता,प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, प्रमुख नौतनवा,प्रमुख परतावाल,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संजय पांडेय,रामाज्ञा निषाद,दुर्गा अग्रहरी,जिला महामंत्री संजय वर्मा,जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला गौतम तिवारी बैजनाथ पटेल,बच्चू लाल चौरसिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आदि लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा,रौनियार,मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा अरविंद मौर्य अशोक पटेल,नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा,राजेश यादव,गौतम चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला,पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय,दुर्गा गुप्ता,संजय शर्मा,गुलाब चौरसिया,बाबू नंदन शर्मा,सुभाष विश्वकर्मा,उमेश जायसवाल,प्रदीप गौड़,वीरेंद्र लोहिया,सनंदन पटेल,लाल जी गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण जायसवाल, आकाश श्रीवास्तव सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके पूर्व जनपद की सीमा पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर के सक्सेना तिराहे पर भव्य स्वागत किया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-