नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

डॉ.अरुण कुमार प्रजापति को पुनःप्रदेश महामंत्री संगठन का मिला दायित्व-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-गोरखपुर-
18/10/2023-शनिवार-

अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडे के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश मे संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ.अरुण कुमार प्रजापति के संगठन के निष्ठा एवं उनके कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव योगेश सिंह सेंगर ने संगठनात्मक अनुभव के आधार पर डॉ अरुण कुमार प्रजापति को पुनः प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व सौपा गया है। जिसकी पुष्टि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने पत्र जारी करके किया है।


प्रदेश अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने पत्र जारी करते हुए कहां है कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि डॉ अरुण कुमार प्रजापति का संगठनात्मक अनुभव जनपद के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को सुचारू रूप से चलने की की प्रेरणा देगा तथा संगठन आपके नेतृत्व में प्रदेश के हर जनपद,ब्लॉक और ग्राम स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को भी ऊर्जा प्रदान करेगा। डॉ प्रजापति के गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी होने के नाते गोरखपुर क्षेत्र में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडे एवं राष्ट्रीय महासचिव योगेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर तथा उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष हरिओम शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर स्नातकों के हितों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ता चला आया है और आगे भी लड़ाई लड़ता रहेगा। स्नातकों को उनके स्वरोजगार अथवा रोजगार करने के लिए होने वाले उत्पीड़न पर भी समय-समय पर सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करते आया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ का विस्तार पांच प्रदेशों में हो चुका है। उक्त बातें नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने कहीं। डॉक्टर अरुण कुमार प्रजापति के प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त होने पर अश्वनी कुमार चतुर्वेदी क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र,अभिषेक पांडे गोरखपुर,बैजनाथ मिश्रा बस्ती,डॉ केके गुप्ता कुशीनगर,अखिलेश पाठक वाराणसी,अजीत मिश्रा महाराजगंज,अमित त्रिपाठी मेरठ,उमाशंकर सिंह गाजियाबाद,उदयवीर सिंह अमरोहा,प्रशांत शुक्ला बलरामपुर,मनीष तिवारी कानपुर,शेषमणि प्रजापति,प्रदीप वर्मा,विनय मिश्रा,पंकज पासवान,राणा प्रताप सिंह,बीपी त्रिपाठी,बी सिंह गोंडा ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए बधाई दी है।

रफ़्तार इंडिया न्यूस-गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806