नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

बभनौली के पास आमने-सामने बाइक भिड़ंत,एक की मौत,दूसरा रेफर

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
रिपोर्ट गुरुचरण प्रजापति जर्नलिस्ट्स महराजगंज-

बभनौली के पास आमने-सामने बाइक भिड़ंत,एक की मौत, दूसरा रेफर-
पनियरा। थाना क्षेत्र के बभनौली के पास आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पनियरा पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा भिजवाया,जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
<img src="http://www.raftaarindianews.com/wp-content/uploads/2026/02/IMG_20260216_171602-300×136.jpg" alt="" width="300" height="136" class="size-medium wp-image-12533"

जानकारी के अनुसार,पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजूदेहरा निवासी पंकज राय (25) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदा निवासी मार्कण्डेय प्रसाद पांडे पनियरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर सेअपने घर मोहम्दा थाना श्यामदेउरवा जा रहे थे। बभनौली के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मार्कण्डेय प्रसाद पांडे 60की मौके पर ही मौत हो गई।
<img src="http://www.raftaarindianews.com/wp-content/uploads/2026/02/IMG_20260216_171602-300×136.jpg" alt="" width="300" height="136" class="size-medium wp-image-12533"

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,मार्कण्डेय प्रसाद पांडे अपनी बेटी ऋतु व दो मासूम बच्चियों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा भेजा। वहां चिकित्सकों ने मार्कण्डेय प्रसाद पांडे के सर में गंभीर चोट लगने की वजह से देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं,पंकज राय की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रफ्तार इंडिया न्यूजमहराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806