नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

अभाविप ने उत्कृष्ट प्रदेश वाले मेधावियों को किया सम्मानित-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट-गुरूचरण प्रजापति-गोरखपुर-
28/02/2024-wed

अभाविप ने उत्कृष्ट प्रदेश वाले मेधावियों को किया सम्मानित-

चित्रकला,मेहंदी और क्रिकेट प्रतियोगिता में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले 55 मेधाशक्तियो को किया गया सम्मानित-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोरखपुर महानगर इकाई द्वारा विभिन्न नगरों में परिसर चलो अभियान के निमित्त आयोजित चित्रकला,मेहंदी तथा क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का सम्मान समारोह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला मंच विभाग में आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि अभाविप द्वारा पूरे देश भर के शिक्षण संस्थानो के कक्षाओं में कम हो रहे विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए परिसर चलो अभियान नामक देशव्यापी अभियान चला रहा है।

अभाविप गोरक्ष प्रांत के स्वावलम्बी भारत अभियान के संयोजक राजकुमार यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए परिसर एक व्यापक माध्यम है। जहां विद्यार्थी व्यक्तित्व निर्माण संबंधी सभी आयामों को भली भाँति सीखता और समझता है। परिसर चलो अभियान एक जन आंदोलन है,यह अभियान विश्वविद्यालय परिसरों में अध्ययनरत छात्रों के मध्य वर्षभर चलने की योजना है। परिसर चलो अभियान में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की परिसरों के प्रति रुचि बढ़ाई जायेगी।

अभाविप गोरखपुर महानगर मंत्री शुभम राव ने कहा कि विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए परिसर एक व्यापक माध्यम है। जहां विद्यार्थी व्यक्तित्व निर्माण संबंधी सभी आयामों को भली भाँति सीखता और समझता है। परिसर चलो अभियान एक जनांदोलन है, इसको दो-चरणों में 10+2 के विद्यार्थियों से लेकर विश्वविद्यालय परिसरों में अध्ययनरत छात्रों के मध्य वर्षभर चलाने की योजना है।

इस कार्यक्रम का आभार ज्ञापन गोरखपुर महानगर उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार सिंह तथा मंच संचालन महानगर सहमंत्री अमन सिंह ने किया।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806