पत्रकार संघ के साथ,ब्लॉक प्रमुख ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट जर्नलिस्ट-गुरूचरण प्रजापाति-महराजगंज-
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली।
23/03-2024 शनिवार-
महराजगंज-पनियरा-
आपको बता दें कि पनियरा ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख एवं पत्रकार संघ व प्रधान संघ के लोगों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
जिसमें ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने पत्रकारों एवं ग्राम प्रधानों को मिठाई खिलाकर।
अबीर-गुलालों से होली खेलकर आत्मविभोर कर दिए।
होली मिलन के कार्यक्रम को सफ़ल बनाते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार को भाईचारे की भावना से मनानी चाहिए ताकि लोगों को त्योहार के प्रति भाई चारे की ही भावना जागृत हो।
होली मिलन के कार्यक्रम का शुरुआत बड़े धूमधाम के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ शुरूआत किया गया।
जिसमें पत्रकार गुरुचरण प्रजापति,संजय गुप्ता,अरविंद पासवान,लालजी यादव,जितेंद निषाद,अखंड अग्रहरि,अर्जुन मौर्या,रोहित निषाद,सुभाष प्रसाद,अख़्तर,अरविंद कुमार,रमेश,राजेश आदि पत्रकार व पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधानों ने होली मिलन के कार्यक्रम को हरसोउल्लास के साथ मनाया-
भाईचारो की भावना से प्रधान व मीडिया गण आपस में रंग गुलाल लगाकर होली की आगाज किया।
होली मिलन समारोह के दौरान ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश सुक्ला ने कहा कि हमें हर्सोउल्लास के साथ होली मनाने के साथ-साथ अपने सगे सम्बन्धियों एवं जाति धर्म से ऊंचा उठकर भाई चारे व शांति भावनाओं के साथ होली के पर्व को मनाना चाहिए।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-