नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

दाऊद यूपी से गिरफ्तार, 70 साल के क्रिमिनल तक ऐसे पहुंची मुंबई पुलिस

1 min read

दुष्कर्म का आरोपी पापा उर्फ दाउद बंदू खान मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 1984 में महिला की शिकायत पर उस पर अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।

Mumbai Police Arrested Dawood: मुंबई से 40 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आगरा में परिवार के साथ रह रहा था। मुंबई पुलिस तलाश में जुटी थी। 7 मई को आगरा से 70 साल के आरोपी पापा उर्फ दाऊद को गिरफ्तार कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।

मुरादाबाद में पूर्व विधायक की बेटी से रेप:आरोपी सपा नेता ने ब्लैकमेलिंग कर 6 करोड़ वसूले
मुंबई के डॉ. डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में साल 1984 में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी पापा उर्फ दाऊद को नामजद था। आरोपी मुंबई निवासी पीड़िता के घर के पास रहता था। मुकदमे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था जमानत पर बाहर आने के बाद दाऊद कुछ समय तारीखों पर आया। इसके बाद फरार हो गया।

दाऊद को ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई मुंबई पुलिस
अदालत ने पुलिस को आरोपी को पेश करने के आदेश दिए थे। मुंबई पुलिस ने आरोपी पुराने परिचितों की छानबीन की। इस दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला, जिसकी मदद से पुलिस आरोपी दाऊद तक पहुंची। इस दौरान आरोपी पिछले कई सालों से हरीपर्वत थाना क्षेत्र के घटिया आजम खां इलाके में परिवार के साथ रह रहा था। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी दाऊद को मुंबई के डॉ. डीबी मार्ग थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके रविवार को अदालत में पेश किया था। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई लेकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806