नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
January 22, 2025

Raftaar India news

No.1 news portal of India

चोरी की घटना के बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने से व्यापारियों में आक्रोश-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
24-10-2024-बृहस्पतिवार-

चोरी की घटना के बाद कार्यवाही न होने से व्यापारियों में आक्रोश-
महराजगंज-पनियरा-


स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजुरी कस्बे में लगातार दो व्यापारियों के वहां चोरी होने के बाद भी स्थानीय पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही न करने से क़स्बे में व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा गया।

बृहस्पतिवार को दिन में व्यापार मंडल के आह्वान पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा मां समय के मंदिर पर बैठक किया गया।
जिसमें उन लोगों ने कुछ दिन पहले छोटेलाल जायसवाल के मील में लाखों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किया गया और दो दिन पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम सजन जायसवाल के दरवाजे से लगभग ग्यारह बोरी टाटा नमक गायब हो गया लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों चोरी के मामले तहरीर देने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।



व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम सजन जायसवाल ने कहा कि अगर जल्द चोरी घटनाओं का खुलासा नहीं किया जाता है तो हम लोंग इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय से मिल कर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली के विषय पर बात किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से राम सजन जायसवाल(व्यापार मंडल अध्यक्ष मुजुरी)पन्नेलाल यादव, दिनेश त्रिपाठी,बासुकीनाथ अग्रहरि,गोलू मद्धेशिया,संतोष जायसवाल,छोटेलाल जायसवाल,अनुपम जायसवाल प्रदीप अग्रहरि, बांके सहानी,राजू मद्धेशिया,पंकज त्रिपाठी,आलोक बीडीसी, एवं दर्जनों व्यापार मंडल मुजुरी के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806