परतावल परतावल में धूमधाम से निकाली गई श्री राम की भव्य कलश यात्रा-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
महराजगंज-परतावल में धूमधाम से निकली भगवान श्री राम की भव्य कलश यात्रा-
महराजगंज श्यामदेउरवा।
नगर पंचायत परतावल में भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई।
इस भव्य बारात में भगवान राम और माता सीता के विवाह की मनमोहक झांकी देखने को मिली।
बारात में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में राम भक्त कोट धाम पहुंचे। वैदिक रीति रिवाजों के साथ दूल्हा बने भगवान श्रीराम रथ पर सवार होकर नगर का भ्रमण कर रहे थे।
गाजे-बाजे के साथ निकाली जा रही इस बारात में श्रद्धालु भक्त जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
बुधवार की शाम होते ही शिवमदिर से प्रभु श्री राम की भव्य बारात गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकाली गई।
नगर वासियों और श्रद्धालुओं ने बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष पंचमी तिथि पर श्रीराम विवाहोत्सव का आयोजन होता है। इस अवसर पर देवता भी पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करने में लगे थे।
बारात शिवमदिर से पोस्ट ऑफिस होते हुए परतावल बाजार से होती हुई शिव मंदिर कोट धाम के प्रांगण में संपन्न हुई।
श्रद्धालुओं ने मार्ग के दोनों तरफ खड़े होकर श्री राम जी की बारात पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शोभा यात्रा में नगर के विभिन्न वार्डों से श्रद्धालुओं ने धूम मचा दी।
भगवान श्रीराम की बारात में गणेश जी,शंकर पार्वती,हनुमान जी,श्रीकृष्ण द्वारा पूतना वध आदि की झांकियां प्रस्तुत की गईं। बारात में आगे बैंड बाजे और डीजे की धुन हो रही थी,पीछे रोड लाइट प्रकाश कर रही थी।
बारात में श्रीराम सहित लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन, मुनि विश्वामित्र रथ पर सवार थे। गुरु वशिष्ठ और महाराजा दशरथ भी बारात में सिंहासन पर विराजमान थे।
शिव मंदिर के सामने भगवान श्री राम की शिव मंदिर पर परछावन कार्यक्रम के साथ आरती उतारी गई और भोग अर्पित किया गया।
इस मौके पर श्री-श्री महा शतचंडी यज्ञ के यजमान प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी,डॉक्टर शशिबिंद मिश्रा,रतन कुमार पाण्डेय,मुंजेश शुक्ला,महेंद्र सैनी व सुभद्रा मौजूद रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिशंकर वर्मा,रजत कृष्ण त्रिपाठी,सुनील कुमार पाण्डेय,उत्कर्ष कृष्ण त्रिपाठी, उज्जवल कृष्ण त्रिपाठी, अमन शाण्डिल्य,ऋषभ कृष्ण त्रिपाठी,शुधांशु मिश्रा,पुनीत कुमार पाण्डेय,परमानंद पाण्डेय,मंजेश,सचिन रावत, विजय प्रजापति,विनय मिश्रा, पंकज दुबे,विक्की रावत,विजय जयसवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-