PSM स्कूल में प्रथम वार्षिकोत्सव 2025 का कार्यक्रम सकुशल संपन्न-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज।
23/02/2025-रविवार-
पी.एस.एम.वर्ल्ड स्कूल कुआँचप में प्रथम वार्षिकोत्सव 2025 का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी(भारत सरकार)रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में उदबोधन सरस्वती गायन व पुष्प अर्पित कर पी.एस.एम वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि मेरा एक ही उद्देश्य है शिक्षा को आगे बढ़ना।
शिक्षा ही ऐसी शक्ति है जिससे मानव जीवन का हर सपना संभव हो सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा क्षेत्र का विकास हमें महराजगंज की धरती की नई दिशा देने वाले महान नायक शिब्बन लाल सक्सेना द्वारा मिला।
उनके ही प्रेरणा से आज हम शिक्षा जगत में इतनी बड़ी संस्था खड़ा कर इस पिछड़े क्षेत्र के लिए कीर्तिमान स्थापित किया।
मैं जो काम करता हूं वह तन-मन-धन व बड़े लगन के साथ करता हूं।
मेरी सोच विद्यालय को सपनों का स्कूल बनाना चाहता हूं।
मेरा उद्देश्य विद्यालय खोलकर सिर्फ़ पैसा कमाना ही नहीं।
मुझे गरीब असहाय बच्चों के साथ-साथ अमीर घर से आने वाले बच्चे भी पठन-पाठन एक साथ कर सकें।
ग़रीब मेधावी बच्चों को अपने घर से दूर कहीं जाना ना पड़े और बेहतर से बेहतर शिक्षा उनको अपने क्षेत्र में ही मिल सके।
मैं जब अपनी पढ़ाई छोड़कर व्यवसाय में प्रवेश किया तो राजनीति क्षेत्र में स्थानीय विधायक के नेतृत्व में कड़ी मेहनत के बाद अपनी कार्यशैली से हमने आज यह स्थान स्थापित किया।
ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को अच्छी शिक्षा के द्वारा क्षेत्र का विकास करना ही मेरा पहला लक्ष्य है।
विशिष्ट अतिथि रूप के रूप में उपस्थित पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के संचालन के लिए चार तंत्रों की आवश्यकता होती है।
पहला प्रबंधन तंत्र,शिक्षा तंत्र,अभिभावक तंत्र,छात्र तंत्र,इन्हीं चारों तंत्रों के माध्यम से विद्यालय का संचालन होता है।
विद्यालय का यह चार तंत्र ही गुणवत्ता पर विद्यालय को सफलता दिलाने का काम करता है।
इस अति पिछड़े क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता का विद्यालय संचालित करने के लिए पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर को धन्यवाद देता हूं।
इसी क्रम में दूसरे विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष(भाजपा)ने कहा कि इस विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव है।
मगर मुझे छोटे-छोटे बच्चों का कार्यक्रम देखकर नहीं लगता कि प्रथम वार्षिक उत्सव है।
विद्यालय में शिक्षा देने का एक उद्देश्य होना चाहिए जो सही मायनों में सामाजिक और सांस्कृतिक,मौलिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को देश भक्ति व अच्छे संस्कार की शिक्षा दे सके।
बच्चों की भावनाओं में गुडवत्ता की अति आवश्यकता है।
यह सारी व्यवस्थाएं शिक्षकों पर ही निर्भर करता है। कार्यक्रम को अंतिम दिशा देते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मेरी राजनीति की शुरुआत 1989 से हुआ।
आज हमारी डबल इंजन की सरकार केंद्र और राज्य दोनों में विकास की गंगा बहा रही है।
हमारी सरकार का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क,बेहतर कल के तरफ़ भारत देश प्रथम स्थान पर लगातार अग्रसर हो रहा है।
इस पिछड़े सुदूर क्षेत्र में फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह का कुआंचाप में विद्यालय खोल कर प्रधानमंत्री के सपनों को साकार किया है।
मैं बहुत ही अच्छी तरह जानता हूं कि शिक्षा देश के लिए कितना महत्वपूर्ण है। जब बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल करेंगे तो देश हित का अच्छा परिणाम दिखाई देगा।
क्योंकि अच्छी शिक्षा के लिए नीचे का न्यू मजबूत होनी चाहिए।
हमारी नरेंद्र मोदी भाजपा की सरकार ने शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क के क्षेत्र में विकास कर महत्वपूर्ण कामों का निर्वहन कर रही है।
प्रथम शिक्षा नीति इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1968 में आया और दूसरी शिक्षा नीति 1986 में प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में आया था।
उसके बाद हमारी सरकार ने 34 साल बाद नई शिक्षा नीति 2020 लाकर शिक्षा क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल किया है।
विधानसभा महराजगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना भी बहुत जल्द करने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा किया जा चुका है।
मैं आभारी हूं पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह का जिन्होंने क्रांतिकारी जीवन जीते हुए लोगों की जरूरत को समझते हुए सुदूर क्षेत्र में नया विद्यालय खोलकर कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल रेखा सर्रैया,स्कूल प्राचार्य प्रियंका देवी,प्रचार अशोक यादव,रामवृक्ष यादव,पनियरा नागरपंचायत,चेयरमैन उमेश जायसवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे,पनियरा ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला,पनियरा मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति,होमगार्ड मंत्री प्रतिनिधि अनिल प्रजापति,मंडल अध्यक्ष मुजुरी देवेंद्र गिरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह एवं महराजगंज मंडल महामंत्री बबलू यादव कुआंचाप ग्राम प्रधान वीरेंद्र निषाद पूर्व ब्लाक प्रमुख जय नाथ सिंह,सतगुर ग्राम प्रधान मनोज पहलवान,डॉ.अभिनव दुबे आदि शिक्षक गण एवं सैकड़ो की संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।