भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री के निधन पर शोक,पहुंचे चौ.टिकैत सिंह
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
मृत्यु भोज नही मृतक के नाम पर वृक्ष लगाए,राकेश सिंह टिकैत।
28/05/2025-Wed-
भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे चौधरी टिकैत सिंह।
बृजमनगंज महराजगंज।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री एवं सहकारी समिति बृजमनगंज के पूर्व अध्यक्ष जगराम चौधरी का निधन बीते 21 मई को होगा था। इससे क्षेत्र किसानों में शोक की लहर दौड़ गई। किसान नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट बुधवार को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर ग्रामसभा के राजनगर गाँव पहुंचे। यहां भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री एवं साधन सहकारी समिति बृजमनगंज के पूर्व अध्यक्ष जगराम चौधरी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज एक समाजिक कुरीति है इसके बजाय लोगों को अपने माता-पिता एवं परिजनों के स्मृति में वृक्ष लगाना चाहिए। पुरुष की मृत्यु होने पर छाया दार या महिला के मृत्यु होने पर फलदार वृक्ष लगाना चाहिए। आज सभी लोग मृत्यु भोज में बढ़ चढ़ के रुपया खर्च कर रहे है। इस मृत्यु भोज की परम्परा को धीरे-धीरे समाप्त करो। आज अगर आप मृत्यु भोज समाप्त कर रहे है तो कल दूसरा करेगा। जो इस संसार में आया है उसको एक ना एक दिन जाना होगा।
इस दौरान मृतक के पत्नी फूलमती देवी और पुत्रगढ़ चौधरी,कमलेश चौधरी,अखिलेश चौधरी से मुलाकात की और और परिवार से एक सदस्य संगठन में जोड़ने की अपील की।
इस श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा,फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी,भाकियू जिला अध्यक्ष राम आशीष, जिला संरक्षक सुरेश चन्द्र साहनी,जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा,एडवोकेट विजय सिंह,महमूद आलम,पूर्व प्रधान सोहित सहानी,घनश्याम वर्मा,सतीश ओझा,अनुज चौधरी आदि मौजूद थे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-