नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

अखिल भारतीय कुम्हार संघ द्वारा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
08/06/2025-Sun
अखिल भारतीय प्रजापति(कुम्भकार)महासंघ जनपद इकाई महराजगंज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन-

जर्न.गुरुचरण प्रजापति-महराजगंज-

महराजगंज:आज दिनांक 08 जून 2025 को अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) महासंघ जनपद इकाई महराजगंज के तत्वाधान में महराजगंज नगर राज रॉयल पैलेस,में प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2024-25 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर समाज के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया,जिन्होंने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट,बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंकप्राप्त कर पास हुए।
एवं नवीनीकृत विद्यालयों,अटल आवासीय विद्यालय,नवोदय विद्यालय एवं उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को
संगठन द्वारा प्रशस्ति पत्र,मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया,जिससे समाज के नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला।

समारोह के दौरान समाज सुधारक संत राम बी.ए,अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी तथा भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के उपरांत संगठन की नीतियों, सामाजिक समरसता और प्रजापति समाज के उत्थान पर व्यापक चर्चा की गई।
संगठन के पदाधिकारीगण एवं
संरक्षक शंभू दास महाराज,बालक दास महाराज, वकील प्रसाद एडवोकेट रुदल प्रजापति
कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी पदाधिकारियों एवं समाज के युवाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। समाज के लोगों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में ऐसे और आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यअतिथि नित्यानन्द प्रजापति के रूप में एवं जिलाध्यक्ष महराजगंज कपिलदेव प्रजापति
प्रदेश अध्यक्ष बिंदा प्रजापति,जिला अध्यक्ष अर्चना प्रजापति, रजनी प्रजापति,उर्मिला प्रजापति विशिष्ट अतिथियों में संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी वकील प्रसाद एडवोकेट,रुदल प्रजापति, महासचिव एड.जितेन्द्र कुमार प्रजापति,कार्यकारी अध्यक्ष एड. अजीत प्रजापति,पूर्व प्रधान दिनेश प्रजापति,विनोद प्रजापति,संजय प्रजापति,अनिल प्रजापति
छात्र गरिमा प्रजापति,महिमा प्रजापति,पूजा प्रजापति,सुनील कुमार,विवेक प्रजापति,श्रीराम प्रजापति,आदि सैकड़ों गढ़मान्य लोग उपस्थित रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806